संवाद लेखन कक्षा 9

विषय: पर्यावरण संरक्षण पर दो छात्रों के बीच संवाद

अमित: नमस्ते सौरभ! आज सुबह अखबार में पढ़ा कि ग्लोबल वार्मिंग तेजी से बढ़ रही है।

सौरभ: हाँ अमित, यह बहुत गंभीर समस्या है। हर साल तापमान बढ़ता जा रहा है।

अमित: इसका मुख्य कारण वनों की कटाई और प्रदूषण है। लोग पेड़ काटते हैं लेकिन नए पेड़ नहीं लगाते।

सौरभ: सही कहा। इसके अलावा कारखानों और गाड़ियों से निकलने वाला धुआँ भी वायु प्रदूषण को बढ़ाता है।

अमित: हमें कुछ कदम उठाने चाहिए। जैसे- अधिक से अधिक पेड़ लगाना, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना।

सौरभ: और सबसे जरूरी, लोगों को जागरूक करना। जब तक हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा, सुधार नहीं होगा।

अमित: बिल्कुल! हमारे स्कूल में भी पर्यावरण सप्ताह मनाया जा रहा है। चलो, हम भी एक नुक्कड़ नाटक तैयार करते हैं।

सौरभ: बढ़िया विचार है! इस तरह हम बच्चों और बड़ों दोनों को संदेश दे सकेंगे।

अमित: तो फिर, आज से ही तैयारी शुरू करते हैं।

सौरभ: तैयार रहो! पर्यावरण बचाना है, तो अब खुद पहल करनी होगी।

Leave a Comment